बुलट को टक्कर देगी महिन्द्रा की मोजो बाइक

mojo bikeबिजनेस डेस्क। दमदार बाइकिंग की शौक रखने वाले राइडर्स को देखते हुए महिंद्रा ने भारतीय बाजार में 1,58,000 लाख कीमत मोजो को लांच कर दिया है। खास बात यह है कि इस कीमत में बाइक की बुकिंग इस दीवाली तक के लिए मान्य है। कंपनी ने बाइक को नई दिल्ली, मुंबई और पुणे में एक साथ इस लांच किया है और पहले चरण में यह 10 चयनित डीलरशिप में उपलब्ध होगी। महिंद्रा मोजो तीन रंगों, ग्लेशियर सफेद, चारकोल ब्लैक और वैल्कॉनो रेड रंग में उपलब्ध होगी। यह बाइक 295 सीसी लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ 27बीएचपी पावर और 30 एनएम की अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। इसके इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, इसमें 320 फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240 रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक ट्विन पॉड एलईडी गाइड लाइट और एलईडी टेल लैंप के साथ है। कंपनी ने इसमें 21 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक को जगह दी है। मोजो का कुल वजन 166 किग्रा बताया गया है।