हिंदू संगठन का एलान: बीफ के बदले सुअर मांस

hindu sanghनई दिल्ली। गोमांस परोसे जाने के विरोध में एक हिंदू संगठन ने सुअर का मांस परोसकर विरोध जताने का फैसला किया है। हाल ही में केरल के एक कॉलेज में बीफ पार्टी आयोजित की गई थी। इंदु मक्कल काची तमिलगम संगठन के संस्थापक अर्जुन संपत ने कहा कि उनका संगठन गोमांस दावत का विरोध करेगा। साथ ही बीफ पार्टी आयोजित करने वालों को सुअर का मांस परोसा जाएगा। संपत ने एक वेबसाइट के लॉन्च के मौके पर यह बात कही। इस वेबसाइट की शुरूआत उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक और हिंदू जनजागृति संगठन के साथ मिलकर की है। संपत ने कहाकि राजनीतिक दल और संगठन गोमांस दावत का आयोजन कर लोगों को उकसा रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीफ खाना चाहते हैं, उन्हें भारत के बाहर चले जाना चाहिए। अर्जुन के साथ इस पोर्टल से राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक और हिंदू जन जागृति भी जुड़े हुए हैं। हालांकि दोनों ने बीफ मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।