गांधी की भतीजी अशीष लता चोरी में फंसी

ashish lata

जोहान्सबर्ग। शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस देश ने मोहन दास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बनाया उसी देश में आज उनकी भतीजी पर चोरी और धोखाधड़ी का केस चलेगा।
दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की भतीजी आशीष लता रामगोबिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आशीष लता पर दो कारोबारियों के साथ 830,000 डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। में 45 वर्षीय आशीष लता चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों में सोमवार को डरबन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं। रामगोबिन खुद का कारोबार करती हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने दो स्थानीय कारोबारियों से इस आधार पर 831,380 डालर की धोखाधड़ी की कि उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ग्रुप नेटकेयर के लिए भारत से बिस्तरों के आयात का एक बड़ा टेंडर मिला है। जांच एजेंसी हॉक के ब्रिगेडियर हंगवानी मुलाउद्जी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामगोबिन ने कथित रूप से निवेशकों को फर्जी दस्तावेज दिखाए और इस बात का यकीन दिलाया कि भारत से कपड़ों के तीन कंटेनर लाए गए हैं। रामगोबिन ने एस आर महाराज नामक कारोबारी से 62 लाख अफ्रीकी रैंड लिये थे और वादा किया था कि इसके बदले मुनाफे का बड़ा हिस्सा दिया जाएगा। रामगोबिन ने महाराज को इस बात की जिम्मेदारी भी दी थी कि वह कंटेनरों के लिए लिए आयात और सीमा शुल्क आदि के मामले को देख ले। इसी तरह उसने एक अन्य कारोबारी ने भी इसी धोखे में 52 लाख रैंड उपलब्ध कराए थे। रामगोबिन प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और मेवा रामगोबिन की बेटी है। महात्मा के परिवार के अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में काम करते हुए अपनी अच्छी छवि बनाई है।
एजेंसियां