एक कली लहसुन खाइये, कई बीमारी भगाइये

garlicहेल्थ डेस्क। अपने भोजन में लहसुन का तड़का लगाइए, क्योंकि यह आपके फेफड़े को जानलेवा संक्रमण से बचा सकता है। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। बता दें कि लहसुन कई औषधियों गुणों से भरपूर है। लहसुन का बारह महीने तक सेवन अच्छा माना गया है और खासकर सर्दियों में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को लहसुन का स्वाद पसंद नहीं आता है, लेकिन अगर आप लहसुन की एक कली रोजाना खाएं तो इससे शरीर को कई लाभ होते हैं।
लहसुन सिर्फ हमारे खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता ब्लकि हमारे शरीर को भी कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है। लहसुन में कुछ ऐसी एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को बैक्टीरियल संक्रमण होने से बचाने में मददगार साबित होते हैं। लहसुन शरीर में मौजूद रक्त को पतला करने में मदद करता है और शरीर में रक्त के क्लॉट्स भी नहीं बनने देता। इसके अलावा, लहसुन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से तो राहत मिलती ही है, इसके साथ ही त्वचा में चमक आ जाती है। लहसुन हमारे दिल को भी सुरक्षित रखता है जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है। लहसुन कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से वजन कम हो जाता है। लहसुन में ऐसे एंटी बैक्टीरियल तत्व पाएं जाते है जो श्वास संबंधी रोगों से निजात दिलाने में मदद करते है। इसका सेवन डायबिटीज जैसी बीमारी से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
लहसुन का नियमित सेवन करने से कब्ज से भी राहत मिलती है और पेट में होने वाली एसिडिटी की समस्या से निजात पाई जा सकती है। लहसुन कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से भी लडऩे में मदद करता है। लहसुन की 2 या 3 फांके पीसकर इसमें लौंग का तेल व शहद मिलाएं।इसका सेवन करने से कफ से छुटकारा पाया जा सकता है।