जानिए आज का भविष्यफल

rashifalमेष : गणेशजी आज आपको गुस्से पर काबू रखने के लिए कहते हैं। अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।
वृषभ : कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। नया काम शुरू न करें।
मिथुन : शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी।
कर्क : गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ सुख-शांति से आज का दिन बीतेगा। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह : लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आपका मन हर्षित करेगी।
कन्या : गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी।
तुला : शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई- बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। भाग्य वृद्धि होगी।
वृश्चिक : परिवार में कलह का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की गणेशजी सलाह देते हैं।
धनु : गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। मन खुश रहेगा।
मकर: आज के दिन सावधानी से चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा।
कुंभ : गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।
मीन : गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आय की मात्रा बढ़ेगी।