हुस्न की मलिका, मल्लिका का है आज बर्थ डे

mallikaमुम्बई। बॉलीवुड की सेक्सी मल्लिका शेरावत का आज जन्मदिन है। किसी समय में मॉडल रहीं मल्लिका आज की तारीफ में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। 24 अक्टूबर 1978 में जन्मीं मल्लिका आज 38वां जन्मदिन मनाएंगी। कम ही लोग जानते हैं कि जाट परिवार में जन्मीं मल्लिका को फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ी थी। मल्लिका शेरावत का नाम रीमा लांबा हुआ करता था। मगर बाकी एक्ट्रेसेस के साथ कहीं ये नाम न मिलता जुलता न लगे, इसलिए रीमा लांबा फिल्मी परदे पर बन गईं मल्लिका शेरावत। शेरावत मल्लिका की मां का सरनेम है। चूंकि फिल्मी दुनिया में करियर बनाने में मल्लिका की मां ने ही उनका सपोर्ट किया था इसलिए वो अपनी मां के उपनाम का इस्तेमाल करती हैं। मल्लिका शेरावत की शिक्षा दिल्ली में हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से उन्होंने फिलोसॉफी में डिग्री ली है।