माफिया सरगना छोटा राजन गिरफ्तार

Chhota-rajanनेशनल डेस्क। काफी समय से इंटरपोल के लिए सिरदर्द बना माफिया सरगना छोटा  गिरफतार कर लिया गया है। छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली शहर से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को रात्रि उसे वहां पकड़ा गया।छोटा राजन की गिरफ्तारी की पुष्टिï गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू ने कर दी है। राजन को दाउद का दुशमन माना जाता रहा है। राजन को बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया आया था।
मालूम हो कि छोटा राजन पर फिरौती, जबरन वसूली और गैंगवार के तमाम आरोप हैं।