आईएसएल के लिए सुनील छेत्री 1 करोड़ 20 लाख में बिके

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग फुटबाल के लिए खिलाडिय़ों की पहली नीलामी शुरु हो चुकी है और नीलाम होने वाले खिलाडिय़ों में भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल हैं। स्ट्राइकर सुनील छेत्री को मुंबई सिटी एफसी ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। मिडफील्डर यूजेनेसन लिंगदोह को पुणे सिटी एफसी ने 1.05 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय कप्तान सुनील का आधार मूल्य 80 लाख रुपए था। उनके लिए नीलामी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और मुंबई सिटी एफसी ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा और इससे पहले जैकीचंद…

Read More

जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की बेंच स्ट्रेंथ की आजमाइश होगी। जिसमें भारतीय युवा और इक्का-दुक्का सीनियर खिलाड़ी इस मौके को भुनाने की फिराक में होंगे। बांग्लादेश के हाथों हार झेलने के बाद भारतीय टीम का यह पहला दौरा है और अब वह विरोधी को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी। इस दौरे के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर खुद और टीम के अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। सीनियरों की गैर- मौजूदगी में कप्तानी संभालने वाले युवा बल्लेबाज…

Read More

क्रिस गेल का गजब खेल

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप 20-20 में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि कैरेबियाई प्रीमियर लीग 20-20 टूर्नामेंट में जमैका तालवाह की तरफ से खेलते हुए हासिल की। किंग्सटन में सेंट लूसिया जाउक्स के खिलाफ खेले गए मैच में गेल ने नाबाद 64 रन बनाए। विभिन्न देशों के 20-20 टूर्नामेंटों का अहम अंग रहे गेल के नाम पर अब 217 20-20 मैचों में 8037 रन दर्ज हैं…

Read More

दक्षिण एशियाई खेलों पर राष्ट्रमंडल खेलों की छाया

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार का अड्डा बने 2010 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जरनैल सिंह को इस साल 10 से 20 दिसंबर तक गुवाहाटी और शिलांग में होने वाले 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की आयोजन समिति का महासचिव बनाया गया है। 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन संप्रग सरकार पर जमकर हमले हुए थे। यही नहीं राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और महासचिव ललित भनोट सहित कई लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।…

Read More

पांच सेटों के संघर्ष के बाद क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

लंदन। शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविक को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फइनल में जगह बनाने से पहले अपनी तीखी सर्विस के लिए मशहूर केविन एंडरसन के खिलाफ आखिरी सेट में भी कुछ विषम पलों से गुजरना पड़ा। जोकोविक ने लगभग पौने चार घंटे तक चला मुकाबला 6-7, 6-7, 6-1, 6-4, 7-5 से जीता। रोशनी कम होने के कारण सोमवार को यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। तब इसके चार सेट हो चुके थे, जिसमें दोनों खिलाड़ी दो-दो सेट जीतकर बराबरी पर थे। लगातार दूसरे वर्ष विंबलडन के…

Read More