अमेठी। ए.एच. इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक पंडित आनंद प्रकाश मिश्र की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता मुसाफिरखाना स्थित कालेज के प्रांगण आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में सिन्दुरवा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गत वर्ष की विजेता टीम खरसोमा को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रोमांचक मैच में एक समय खरसोमा की टीम काफी भारी दिख रही थी मगर फाइनल में सिन्दुरवा की टीम ने बाजी मार ली। विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष मिश्र ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर पूर्व सांसद राजकरन सिंह, प्राचार्य…
Read MoreCategory: खेल
हैपी बर्थ डे सानिया: 29 की हुई टेनिस सनसनी
खेल डेस्क। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज 29 वर्ष की हो गई। सानिया मौजूदा पीढ़ी की पहली एथलीट हैं जिन्होंने बिना क्रिकेट खेले अपनी छवि बनाई है। उन्होंने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की। सानिया ने स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर इस वर्ष जबर्दस्त सफलताएं हासिल की। उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम खिताब समेत कुल 9 डबल्स खिताब जीते। सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में इमरान मिर्जा और नसीमा के घर हुआ। सानिया मिर्जा के पिता इमरान पहले खेल पत्रकार थे,…
Read Moreचायनीज ओपन के फाइनल में नेहवाल
खेल डेस्क। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए चाइना ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर के फाइनल में जगह बना ली है।महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में साइना ने पूर्व विश्व चैंपियन स्थानीय खिलाड़ी यिहान वांग को मात दी। साइना ने वांग को 21-13, 21-18 से हराया। ये रोमांचक मुकाबला 41 मिनट तक चला। गौरतलब है कि साइना नेहवाल ने ही पिछले साल भी इस खिताब को जीता था और शीर्ष वरीय खिलाड़ी होने के नाते वो इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा…
Read Moreक्रिकेटर युवी और हेजल की हुई सगाई
खेल डेस्क। स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह जल्द ही सेहरा बांधने की तैयारी में हैं। खबर है कि दिवाली की रात इंडोनेशिया के बाली में युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की सगाई हो गई है। आपको बता दें कि युवी ने हरभजन सिंह की शादी के दौरान ही इशारों ही इशारों में कह दिया था कि अब वो भी जल्द ही घोड़ी चढऩे जा रहे हैं। अपनी शादी के दौरान हरभजन ने युवराज सिंह पर चुटकी लेते हुए ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें भी अब कट और पुल की…
Read Moreआईपीएल में अपनी टीम उतारेंगे धौनी
खेल डेस्क। आइपीएल के सबसे बड़े ब्रांड महेंद्र सिंह धौनी चेन्नई सुपरकिंग्स के निलंबन के बाद टूर्नामेंट में अब खुद अपनी टीम खड़ी करने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार धौनी ने बीसीसीआइ को यह जानकारी दी है कि नई फ्रेंचाइजी खरीदने वाले इच्छुक निवेशकों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। धौनी ने बताया है कि रांची के कुछ निवेशकों सहित मित्तल ग्र्रुप भी उनके साथ है। वीडियोकॉन और जेएसडब्ल्यू स्टील का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। आइपीएल की शुरुआत से धौनी चेन्नई की फ्रेंचाइजी सीएसके से जुड़े…
Read More