दूसरे चरण में है मुस्लिम वोटों की लड़ाई

चुनाव डेस्क। यूपी में दूसरे चरण में जिन 55 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें मुस्लिम वोट काफी अहम है। दूसरे चरण में नौ जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली औऱ शाहजहांपुर की ये 55 सीटें सभी दलों के लिए काफी मायने रखती हैं। इन नौ जिलों में से अगर बदायूं और शाहजहांपुर को छोड़ दें तो बाकी जिलों में 35 से 50 फीसदी तक मुस्लम आबादी है। ऐसे में भाजपा को अगर उम्मीद है तो मुस्लिम महिलाओं से है।…

Read More

बागी बने सभी दलों के लिए समस्या

चुनाव डेस्क। विधानसभा चुनाव में बागी बने प्रत्याशी सत्ता पक्ष सहित बाकी सपा, बसपा और कांग्रेस राजनीतिक दलों के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं। टिकट न मिलने से जुदा राह पकडऩे वाले ये प्रत्याशी बतौर निर्दल चुनाव मैदान में उतरकर अपनी ही पार्टी को चुनौती दे रहे हैं। मौके का फायदा उठाते हुए ऐसे कुछ प्रत्याशियों को दूसरे दलों ने सहारा दे दिया है। इनमें विधायक भी शामिल हैं।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन के नेता ऐसे प्रत्याशियों से पर्चा वापस लेने की मनुहार कर रहे हैं।…

Read More

आयोग की नई गाइड लाइन: रात 10 बजे तक करें प्रचार

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव प्रचार के संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक पदयात्रा पर लगी रोक हटा ली गई है। प्रचार के समय को भी दो घंटे तक बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। चुनाव अभियान की समय सीमा में ढील देते हुए आयोग ने जगह की क्षमता के आधार पर रैलियों की भी इजाजत दे दी है। आयोग ने देश…

Read More

बोले मोदी: परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं

कन्नौज। पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इत्रनगरी पहुंचे पीएम मोदी ने यहां विपक्ष का मंत्र भी बताया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की व्याख्या करते हुए कहा जाता है कि जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन। हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की भावना को ही बदल दिया है। उनका मंत्र है परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन। पीएम मोदी ने इस दौरान कन्नौज में पड़े छापे का भी याद दिलाई। इत्र व्यापारी के घर पड़े आयकर और जीएसटी छापे को…

Read More

फ्री कोरोना की ओर भारत: नए केसों में भारी गिरावट

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना के 50,407 नए मामले दर्ज हुए और 804 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,36,962 मरीज ठीक भी हुए। कोविड से रिकवर होने वालों की संख्या 4,14,68,120 पहुंच गई। इस समय रिकवरी रेट 97.37त्न है। पूरे देश में फिलहाल 6,10,443 मरीजों को इलाज चल रहा है। एक्टिव मामलों को दर 1.43त्न है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में…

Read More