12 जनवरी को महराजगंज में होगी ‘युवा महापंचायत’

डेस्क। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 12 जनवरी को होगी युवा महापंचायत। ‘युवा हल्ला बोल’ के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने बताया कि ‘युवाओं की यूपी’ मुहिम के अंतर्गत प्रदेश में युवा महापंचायतों का आयोजन होगा। ज्ञात हो कि 12 जनवरी को ही स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस भी है। इस अवसर पर ‘युवा हल्ला बोल’ संस्थापक और बेरोजग़ारी को राष्ट्रीय बहस बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा नेता अनुपम भी शामिल होंगे। युवा महापंचायत के जरिए ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ जैसे मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र…

Read More

फहद बने सपा युवजन सभा के सचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद फ़हद द्वारा समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री फूलचन्द्र यादव संतकबीरनगर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से श्री अरविन्द गिरि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश द्वारा समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में श्री मुकेश यादव संतकबीरनगर को प्रदेष सचिव नामित किया गया है।

Read More

यूपी चुनाव में बीजेपी ने गुजराती कार्यकर्ताओं को झोंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने लोगों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। अपनी नवीनतम पहल में राज्य में अवध क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गुजरात के 165 पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम को तैनात किया गया है। अवध क्षेत्र में विधानसभा की 82 सीटें हैं। एएनआई से बात करते हुए गुजरात के पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अवध क्षेत्र में मतदाताओं से जुडऩे के लिए घर-घर जाएंगे और 2024 के आम चुनावों में कांग्रेस…

Read More

चारा घोटाला: लालू को दर्ज करानी होगी उपस्थिति

पटना। चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में फैसला आने वाला है। इस मामले में तीन आरोपियों की ओर से बहस नही हो पाई है। उन तीनों आरोपियों की ओर की ओर से बहस पूरी होते ही फैसले की तारीख अदालत में निर्धारित कर दी जाएगी। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि मुकदमे का सामना करे रहे आरोपियों को नये साल में कोर्ट खुलते ही उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। हालांकि आरोपियों को व्यक्तिगत…

Read More

मुंबई में 15 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध

मुंबई। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मुंबई में प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक अब सार्वजनिक स्थानों पर भी जाने को लेकर पाबंदियां लागू रहेंगी। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों को बीचेस, खुले मैदानों, समुद्र के किनारों, सैरगाहों, गार्डन्स, पार्कों या इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे…

Read More