नहीं हो सका प्रियंका का रोड शो

चुनाव डेस्क। यूपी में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर खत्म हो चुका है। प्रचार खत्म होने से पहले वाराणसी में कांग्रेस ने दम दिखाने की तैयारी की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोडशो आयोजित किया गया था। लेकिन अंतिम समय में प्रियंका रोडशो में नहीं पहुंच सकीं।हालांकि कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के रोडशो में शामिल नहीं होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं चलने लगीं तो जिला प्रशासन की तरफ से एक स्पष्टीकरण जारी हुआ…

Read More

बिहार: एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी

पटना। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को आठ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिम चंपारण से मोहम्मद अफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय-खगडिय़ा से राजीव कुमार, सीतामढ़ी-शिवहर से नूरी बेगम, सीवान से अशोक कुमार सिंह, मुज्जफरपुर से अजय कुमार यादव, सारण से सुशांत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।बता दें कि बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 9 अप्रैल को…

Read More

बोले शाह: 11 मार्च के बाद माफिया होंगे जेल में

जौनपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपराधी और माफिया तत्वों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत दिलाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार बनते ही संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये श्री शाह ने बाहुबली धनंजय सिंह का नाम लिये बगैर कहा कि अतीक, मुख्तार और आजम कहां हैं…

Read More

अखिलेश बोले: बीजेपी को भेजेंगे सात समुंदर पार

चुनाव डेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वाराणसी, भदोही और लखनऊ की तर्ज पर आजमगढ़ और मऊ में भी बुनकर बाजार विकसित किया जाएगा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेचे मयंक जोशी ने मंच पर ही सदस्यता ग्रहण की। मयंक जोशी अखिलेश यादव के साथ ही आए थे। अखिलेश ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ेगा। जनसभा…

Read More

बीजेपी एमपी रीता जोशी के पुत्र मयंक सपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली संबोधन में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए…

Read More