सिद्धू-चन्नी की रस्साकसी में फंसी कांग्रेस: पार्टी को हो रहा नुकसान

चुनाव डेस्क। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की करीब 4 महीने पहले जब कांग्रेस ने पंजाब में ताजपोशी की थी तो माना जा रहा था कि यह उसका मास्टर स्ट्रोक है। दलित समुदाय से आने वाले चन्नी को सीएम बनाया जाना पार्टी की बड़ी पहल थी। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था और तब आम आदमी पार्टी बैकफुट पर नजर आई थी। लेकिन यह कार्ड अब कमजोर होता दिख रहा है। एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू का रवैया उनकी छवि को कमजोर करता दिख रहा था तो अब…

Read More

शाह कैराना से शुरू करेंगे कैंपेन

चुनाव डेस्क। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमित शाह शनिवार को पश्चिमी यूपी के कैराना निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर प्रचार करेंगे। अमित शाह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी के अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वे इस दौरान शामली और बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे मेरठ में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे। अमित शाह द्वारा…

Read More

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत

देहरादून। भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। हरक के साथ ही उनकी पुत्र वधू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा कि 20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है। एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के…

Read More

त्यागी व नरसिंहानंद की जमानत खारिज

देहरादून। धर्म संसद घृणा भाषण मामले के आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी तथा यति नरसिंहानंद की जमानत याचिकाएं हरिद्वार की दो अलग-अलग अदालतों ने खारिज कर दी है । त्यागी की जमानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज की वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद की याचिका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नामंजूर कर दी । दोनों अदालतों ने मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को वर्चुअल तरीके से की ।हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर के बीच हुई धर्म संसद में…

Read More

शिवसेना से लड़ेंगे भगवान शर्मा

डेस्क। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा एक बार फिर डिबाई से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार वह शिवसेना की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। बाहुबली नेता की छवि वाले गुड्डू पंडित अभी तक कई पार्टियों में रहे हैं। रालोद, बसपा के साथ ही समाजवादी पार्टी के साथ भी गुड्डू पंडित रह चुके हैं। उन्हें दबंग नेता अमरमणि त्रिपाठी का करीबी माना जाता है। ब्राह्मण होने के नाते पार्टियों में उनके लिए दरवाजे खुले रहे हैं। बसपा और रालोद के बाद इसी महीने गुड्डू पंडित…

Read More