राहुल उवाच: महिलाएं समाज बदलने में सक्षम

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि महिलाओं को लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं अपने विवेक, समर्पण और शक्ति से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं। कांग्रेस की महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला दिवस के…

Read More

हरियाणा सरकार ने पेश किया वित्तीय बजट

डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए ‘सुषमा स्वराज पुरस्कार’ की घोषणा की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की। खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया।…

Read More

आदित्य ठाकरे बोले: केन्द्रीय एजेंसियां बीजेपी की प्रचार मशीनरी

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “प्रचार मशीनरी” होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 1034 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले के मामले में राउत की बेटियों…

Read More

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले: कांग्रेस ही बनाएगी सरकार

देहरादून। एक्जिट पोल के सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ही उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। कहा कि लोगों ने भारी संख्या में कांग्रेस के पक्ष में ही अपने-अपने मत का प्रयोग किया है। उनका साफतौर से कहना है कि जनता भाजपा की गलत नीतियों से पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। पिछले पांच सालों में तीन-तीन मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा ने उत्तराखंड में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। महंगाई बढऩे के साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ी है। रावत…

Read More

प्रियंका ने महिला दिवस पर निकाला मार्च

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में मंगलवार को राजधानी के 1090 चौराहे से “लडक़ी हूं लड़ सकती हूं” पैदल मार्च निकाला गया। प्रियंका के नेतृत्व में हजारों महिलाएं उत्साह से पैदल चल रही थीं। यह काफिला करीब एक किलोमीटर लंबा था। अपने चित्त परिचित अंदाज में कांग्रेस महासचिव कई बार सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए महिलाओं के बीच पहुंची। इस काफिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई आला नेता मौजूद रहे। प्रियंका का यह मार्च 1090 से शुरू होकर सिकंदरबाग चौराहे पर खत्म हुआ।

Read More