अयोध्या।गृहमंत्री अमित शाह रामनगरी अयोध्या पहुंचे। करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे शाह ने राममंदिर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पूजन किया। यहां से वो सीधे हनुमान गढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यहां शाह को मंदिर के पुजारी ने भगवा पगड़ी पहनाई। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने उन्हें गदा भी भेंट की। दर्शन करने के बाद शाह सीधे मणिरामदास छावनी पहुंचे। इसके बाद जीआइसी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित किया। अयोध्या में जनसभा को संबोधित करने बाद अब संतकबीरनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। शाह ने कहा…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
नायडू ने पूछा: संसदीय समितियों की बैठक में कितने एमपी आते हैं
नई दिल्ली। संसदीय समितियों की बैठकों में सांसदों की उपस्थिति की दर क्या है? राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने सांसदों की इन बैठकों में हाजिरी से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। सांसदों को इस बैठक में आने के लिए विशेष भत्ता दिया जाता है। इसके तहत जो भी सांसद इस बैठक में आते हैं उनके एयर टिकट का 25 फीसदी हिस्सा वहन किया जाता है। राज्यसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यसभा सचिवालय को इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। राज्यसभा अध्यक्ष ने सचिवालय से…
Read Moreकोरोना मीटर: देश के 23 राज्यों में फैला
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16,764 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस 1270 तक पहुंच गए हैं। 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ”पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के…
Read Moreसपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में शामिल
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को एक और झटका दिया है। सपा के एमएलसी और बेहद करीबी शतरुद्र प्रकाश को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि समाजवादी आंदोलन राह से भटक गया है। भाजपा की सदस्यता लेने बाद शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेस वाद की…
Read Moreगहलोत का मोदी-शाह पर हमला: जितना प्रचार करेंगे उतना हारेंगे
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया है। उन्होंने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जितना अधिक प्रचार करेंगे, भाजपा के जीतने की संभावना उतनी ही कम होगी। इतना ही नहीं सीएम गहलोत ने हाल ही में हरिद्वार और रायपुर में धर्म संसद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि प्रधानमंत्री ने इस तरह के कृत्यों की निंदा और अपील क्यों नहीं की?उत्तर प्रदेश…
Read More