मांझी की पार्टी हम ने जारी किया घोषणा पत्र

पटना। भाजपा की सहयोगी पार्टी हम ने अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार की शाम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देंगे की घोषणा की है। घोषणा पत्र में बेरोजगारों व किसानों को केंद्र में रखा गया है।जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल है। बिहार की राजनीति में मांझी की दलित नेता के रूप में पहचान है।पहले जदयू में रहे मांझी को नीतीश कुमार…

Read More

मोदी बोले: बिहार इस बार मनायेगा दो-दो दीवाली

बांका। विदेश दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने बिहार के चुनावी दंगल में बिगुल बजाते हुए शुक्रवार को बिहार के बांका में जनसभा किया। मोदी ने अपने अंदाज में बीते दिनों से लगातार हो रहे हमलों का भी जवाब दिया। मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे बांका को नमन करने का सौभाग्य मिला है। इस बार बिहार दो दीवाली मनाएगा, पहली दीवाली जिस दिन रिजल्ट आएगा और दूसरी तो आएगी ही। आज दो अक्टूबर को यहां आने का सौभाग्य…

Read More

पीएम मोदी की बांका में आज सुनाई देगी दहाड़

पटना। बिहार के चुनावी घमासान में आज पीएम नरेन्द्र मोदी भी कूदेंगे। मोदी बांका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की अभी तक बिहार में चार जनसभाएं हो चुकी हैं। मोदी विपक्ष द्वारा लगातार उनपर विदेश दौरे को लेकर हमले का जवाब देंगे। इस चुनावी सभा में सुशील मोदी के अलावा पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। साथ घटक दलों के नेता राम विलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा, हम के नेता जितेन राम मांझाी भी मंच साझा करेंगे। मालूम होकि पिछले कई दिनों से लगातार लालू यादव…

Read More

भाजपा का विजन डाक्यूमेंट: गरीब बिहार को लैपटॉप, टीवी,साड़ी का लालच

पटना। भाजपा ने गुरूवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। इसमें कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं जिनमें लैपटॉप, टीवी और धोती-साड़ी देने के वादे शामिल हैं। विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के मौके पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बिहार को पिछड़ेपन से बाहर निकालने का वादा किया साथ ही जेडीयू, राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि 68 साल बाद कांग्रेस, जदयू और राजद का शासन रहा लेकिन इस दौरान बिहार की तकदीर नहीं बदली गई। उन्होंने कहाकि बिहार को जंगलराज…

Read More

नीतीश की रैली में मोदी की जय-जयकार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को नवादा के वारसलीगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान वहां मौजूद 20-25 लोगों ने पहले नीतीश कुमार को चप्पलें दिखाई और बाद में मोदी-मोदी के नारे लगाए। नीतीश कुमार वारसलीगंज में महागठबंधन (जदयू-राजद-कांग्रेेस) की ओर से जदयू के प्रत्याशी प्रदीप कुमार के लिए प्रचार करने गए थे। नीतीश कुमार जैसे ही बोलने के लिए खडे हुए, भीड में एक समूह ने चप्पल दिखाई और उसके साथ ही जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाए। इन नारों…

Read More