बिहार में चुनाव दर चुनाव बढ़ता गया भाजपा का ग्राफ

मनोज पाठक, पटना। बिहार में पहले जनसंघ, फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सियासी सफर काफी सुखद रहा है। भाजपा बिहार की सत्ता में भागीदार भी बनी, लेकिन भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद नहीं पा सका। मौजूदा विधानसभा चुनाव में ओपीनियन पोल को झुठलाते हुए अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत होती है तो तय है कि भाजपा का ही कोई नेता मुख्यमंत्री पद पर काबिज होगा। सीट बंटवारे से नाखुश राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को मनाने में जुटे राजग ने हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री पद…

Read More

बिहार चुनाव: कांग्रेस को खो चुके रुतबे की तलाश

पटना। बिहार की सत्ता पर कई वर्षो तक एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस के पास कहा जाता है कि आज न जन है न आधार। कभी 42 प्रतिशत से ज्यादा मतों पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र आठ फीसदी ही मत मिले थे। बिहार में किसी जमाने में कांग्रेस का सामाजिक व राजनीतिक दबदबा पूरी तरह था, लेकिन कालांतर में सामाजिक ताने-बाने को जोडऩे में कांग्रेस नाकाम रही है और वह पिछड़ती चली गई। कांग्रेस बिहार में जब वर्ष 1990 में सत्ता से बाहर हुई,…

Read More

महागठबंधन ने जारी सभी सीटों की सूची, देखें

पटना। महागठबंधन में शामिल जदयू, राजद और कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों का चयन कर शनिवार को सूची जारी कर दी है।महागठबंधन के घटक दलों के कुछ विधायकों के टिकट कटने से बढ़ते असंतोष के बीच गठबंधन में शामिल जदयू, राजद और कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों का चयन कर शनिवार को सूची जारी कर दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे और कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने पटना में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन…

Read More

बिहार में वामपंथियों को भागीरथ की तलाश

पटना। बिहार की राजनीति में 20-25 वर्ष पहले तक वामपंथी दलों की धमक सदन से सड़क तक सुनाई देती थी परंतु हाल के वर्षो में वामपंथी दलों की उपस्थिति कभी-कभार सड़कों पर तो जरूर नजर आती है, परंतु सदन में वामपंथी दलों की उपस्थिति नग्ण्य हो गई है। वर्ष 1995 में बिहार विधानसभा में वामपंथी दलों के 30 से अधिक विधायक हुआ करते थे, परंतु वर्तमान विधानसभा में मात्र एक वामपंथी विधायक सदन में है। हाल के दिनों में किए गए वामपंथी दलों के प्रयास से इस बात के संकेत…

Read More

बिहार चुनाव के लिए बंटे निशान: जूता,चप्पल के साथ फूलगोभी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव लडऩे वाले पंजीकृत गैर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों को इस बार दिलचस्प चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए हैं जिनमें हरी मिर्च, फूलगोभी, टेलीफोन, जूता, चप्पल, आईसक्रीम, बाल्टी आदि शामिल हैं। जहां राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह दिलचस्प हैं, वहीं चुनाव लडऩे वाले दलों के नाम भी काफी रोचक हैं। इनमें आप और हम पार्टी, नेशनल टाइगर पार्टी, साथी और आपका फैसला पार्टी और नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया आदि शामिल हैं जो विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी…

Read More