पटना। एनडीए में शामिल एलजेपी ने बिहार चुनाव के लिए शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। बाकी उम्मीदवारों के नाम भी 2-3 दिन में जारी कर दिए जाएंगे। एलजेपी को गठबंधन में 40 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जिन सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बातचीत तय हो चुकी है, उनपर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है। बाकी पर भी जल्द ही बातचीत पूरी कर ली जाएगी।…
Read MoreCategory: विधानसभा चुनाव
बिहार चुनाव: नक्सलियों पर निगाह, औरों को आगाह
दीपेश सिन्हा, पटना। बिहार चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में तैयारियां चरम पर हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी चाक चौबंद हो रही है। बिहार में खासकर नक्सलियों से ज्यादा खतरा रहता है ऐसे में उनके खिलाफ भी पुलिस फुलप्रूफ तैयारी कर रही है। बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की राज्य में प्रतिनियुक्ति की गई है। पहले से मौजूद सीआरपीएफ और एसएसबी के अलावा अर्धसैनिक बलों की 202 कंपनियां बिहार आ गई हैं। नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों के साथ…
Read Moreबिहार चुनाव: चुनावी सर्वे ने बढ़ाई एनडीए की धुकधुकी
नई दिल्ली। बिहार में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। एबीपी न्यूज-नीलसन के ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, बीजेपी गठबंधन को फायदा होता दिख रहा है, लेकिन सत्ता में वापसी लालू-नीतीश-कांग्रेस महागठबंधन की ही होती दिख रही है। एबीपी न्यूज-नीलसन पोल के मुताबिक लालू-नीतीश-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो बीजेपी गठबंधन कड़ी टक्कर देने के बावजूद सत्ता सत्ता की दौड़ में हार जाएगा। पोल के मुताबिक लालू-नीतीश-कांग्रेस…
Read Moreयुवाओं को रोजगार देने में फिसड्डी रहा बिहार
पटना। देश का पिछड़ा राज्य बिहार में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी दल अपने अपने हथियार का प्रयोग कर रहे हैं मगर इन दलों को बिहार के युवाओं के बारे में सोचने का मौका कभी नहीं मिला। चुनाव के समय लुभावने वादे होते हैं और उसके बाद हाल फिर वही ढाक के तीन पात। बिहार में अक्टूबर एवं नवंबर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो बिहार की जनता के दिमाग में घूम रहा होगा। बिहार की आधी से अधिक…
Read Moreआप है, बाप है और है सदाबहार
पटना। बिहार के चुनावी मैदान में उतरी तमाम पार्टियों के बीच एक राजनीतिक दल का नाम है बाप। दरअसल, इसका पूरा नाम भारतीय आम आवाम पार्टी है लेकिन अंग्रेजी में छोटा करने पर ये बाप बन जाता है। दरअसल, बिहार के चुनावों में छोटी-छोटी रजिस्टर्ड पार्टियों की दस्तक बढ़ती जा रही है। छोटी पार्टियों की तादाद वर्ष 1985 के बाद यकायक बढ़ गई। साल 1990 में 23 छोटी पार्टियां मैदान में थीं। पर ऐसे दलों की संख्या साल 1995 में 38, वर्ष 2000 में 31, वर्ष 2005 में 40 और…
Read More