राजस्थान में डेंगू का कहर: 28 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस साल यहां अब तक डेंगू के 12600 मामले सामने आये। इस साल अब तक इस डेंगू ने 28 लोगों की जान ले ली है। राज्य में डेंगू की वजह से होने वाली मौतों का यह आकंड़ा साल 2015 के बाद से सबसे ज्यादा है।साल 2020 में राज्य में डेंगू के कुल केस 2032 थे और इससे 7 मौतें हुई थीं। साल 2019 में कुल केसों की संख्या 13686 थी और इससे 18 लोगों की जान चली गई थी।…

Read More

इंडियन कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट 96 देशों में मंजूर

नई दिल्ली। भारतीय कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को 96 देशों ने स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि नागरिकों के लिए अच्छी बात है कि दुनिया भर के देश भारतीय कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मंजूरी दे रहे हैं। देश में अब तक 109 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में अब तक 109 करोड़ से अधिक खुराकें दी…

Read More

कोविड प्रोटोकॉल: दिल्ली में 3 लाख लोगों से वसूला गया जुर्माना

नयी दिल्ली। कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के लिए 19 अप्रैल से 8 नवंबर के बीच 3.15 लाख से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिनमें से सबसे अधिक मामले मास्क नहीं पहनने से संबंधित थे। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक इस दौरान इस तरह के उल्लंघन के लिए 3,15,772 चालान किए गए। आंकड़े से पता चला है कि 2,79,198 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया, इसके बाद 30,379 लोगों पर सामाजिक दूरी के मानदंड…

Read More

कानपुर में जीका वायरस का कहर: बढ़ रही मरीजों की संख्या

कानपुर। जिले में 13 नए मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों में छह बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम है। एक मरीज के यूरिन की जांच में जीका की पुष्टि हुई है। इसके साथ में कानपुर नगर में कुल मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। सभी संक्रमित पूर्व में पए मरीज मरीजों के मोहल्ले या उनके घर के आसपास 400 मीटर दायरे में रहने वाले हैं। इससे स्क्रीनिंग और सैम्पल लेने का अभियान सघन कर दिया गया है।…

Read More

दिल्ली में डेंगू का बन रहा है रिकार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से करीब 1,200 मामले अकेले अक्टूबर में दर्ज किए गए, जो पिछले चार वर्षों में इस महीने की सबसे अधिक संख्या है। नगर निगम अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अक्टूबर 2017 में डेंगू के 2,022 मामले दर्ज किए गए थे। सोमवार को डेंगू से पांच लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारी के कारण होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा…

Read More