डेस्क। उत्तराखण्ड में लंबे समय से शिवधाम जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को लगातार तीसरे साल यात्रा नहीं होने से झटका लगा है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से सटे लिपूलेख दर्रे को पार कर हर साल जून से मानसरोवर यात्रा होती रही है। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कहर से यात्रा का संचालन नहीं हो सका। इस बार भारत में कोरोना का असर कम होने पर यात्रियों को उम्मीद थी कि उन्हें पवित्र शिवधाम जाने का अवसर मिलेगा। यात्रा को लेकर हर साल जनवरी में तैयारी…
Read MoreCategory: पर्यटन
एके ने दी दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शहर को शूटिंग और अन्य प्रोडक्शन गतिविधियों के केंद्र के तौर पर बढ़ावा देने के लिये बृहस्पतिवार को दिल्ली फिल्म नीति, 2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने की बात कही गई है।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली में 20 एकड़ भूमि पर देश का पहला ई-कचरा प्रबंधन पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।…
Read Moreखजुराहो नृत्य उत्सव 20 से मनेगा
भोपाल। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत 48वां खजुराहो नृत्य उत्सव इस साल 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस उत्सव में देश और दुनिया के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह महोत्सव विश्व धरोहर स्थल प्रसिद्ध खजुराहो समूह के मंदिरों के आसपास आयोजित किया जाएगा। अधिकारी ने कहा…
Read Moreपर्यटकों के लिए चलेगी दिव्य काशी यात्रा ट्रेन
डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ‘दिव्य काशी यात्रा’ ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुजरात के सोमनाथ में नए सर्किट हाउस के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया था कि दिव्य काशी यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन दिल्ली से शुरू होने जा रही है। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद झा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन को चलाए जाने के संबंध में शुक्रवार…
Read Moreगोरखपुर के लाल नीतीश ने फहराया 14 हजार फीट पर तिरंगा
डेस्क। गोरखपुर के बेटे अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु 14000 फुट की ऊंचाई को 27 नवंबर 2021 को फतह कर के भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। नीतीश सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू किया था इस चढ़ाई को नीतीश ने अकेले ही पूरा किया है।।इस अभियान को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फ़ॉर यू के साथ मिलकर पर्वतारोही नीतीश ने पूरा किया।।नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण,मतदाता जागरूकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया है।।पर्वतारोही नीतीश…
Read More