‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक की आवाज को मजबूत करने वाली यात्रा- अजय राय

लखनऊ दिसंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की ‘यूपी जोड़ो यात्रा‘ अपने पांचवे दिन बिजनौर पहुंची। जिले के नहटौर नगर, सेनी धर्मशाला से मेन बाजार होते हुये एजेन्सी चौक, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा होते हुए नूरपुर रोड़ से नूरपुर की तरफ रवाना हुई। यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थी। ग्राम चक गोवर्धन, आंकु, खण्ड साल, बाला पुर, कुंडा होते हुए नगर पालिका नूरपुर पहुंची जहाँ अमरोहा तिराहे पर ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ का भव्य स्वागत किया गया।यात्रा के…

Read More

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देश के हर कोने तक पहुंचाने में जुटी विहिप, 100 करोड़ लोगों को जोड़ेगी,12 करोड़ परिवारों को देगी अयोध्या आकर श्रीरामलला के दर्शन का न्यौता,

लखनऊ दिसंबर। श्रीरामोत्सव-2024 दुनिया का सबसे बड़ा संस्कृतिक समारोह होने जा रहा है। जिसमें देश के 100 करोड़ लोग सीधे या परोक्ष रूप से शामिल होगें। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देश के हर कोने तक पहुंचाने में जुटी विश्व हिन्दू परिषद 1 जनवरी से 15 जनवरी तक के 15 दिनों में देश भर में 12 करोड़ परिवारों को श्रीराम जन्मभूमि पर पूजित अक्षत (चावल) पहुंचा कर उन्हे जोड़ेगी,और अयोध्या पहुंच कर श्रीरामलला के दर्शन करने का निवेदन करेगी।इसके साथ 22 जनवरी को देश के पांच लाख गांवों के मंदिरों, धार्मिक…

Read More

‘अटल गीत गंगा’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी ,कवि डॉ. कुमार विश्वास ने किया एकल काव्य पाठ,

लखनऊ, दिसंबरः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘अटल जी राजनीति के अजात शत्रु थे। उनके पास सम व विषम परिस्थियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी। जनता-जनार्दन को सम्मोहन की अद्भुत साधना जिस एक महान व्यक्तित्व में देखने को मिलती थी, वह नाम अटल जी का था। गरीबों के लिए बनने वाली योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य, वैश्विक मंच पर भारत को मिल रहे सम्मान व विरासत के सम्मान की आधारशिला अटल जी ने रखी थी।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त बातें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

Read More

योगी सरकार ने 2024 में निजी अस्पताल के जरिये 2.24 लाख टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का रखा है लक्ष्य

लखनऊ दिसंबर: योगी सरकार ने निजी अस्पताल से इलाज करा रहे टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश में सात से 14 दिसम्बर तक चलाये गए विशेष अभियान में 8671 टीबी मरीज नोटिफाई किये हैं। मालूम हो कि योगी सरकार ने इस वर्ष निजी अस्पताल के नोटिफिकेशन का लक्ष्य दो लाख 24 हजार 300 तय किया था, जिसमें छह दिसम्बर तक 1,95,050 टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया जा चुका था। वहीं अभियान के माध्यम से यह संख्या बढ़कर दो लाख तीन हजार 721 पर पहुंच गई है। संयुक्त…

Read More

देश, काल, परिस्थितियों के हिसाब से बदलती रहती है उपासना पद्धति, धर्म शाश्वत है : योगी

गौतम बुद्ध नगर दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में सीएम योगी ने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दीक्षांत समारोह में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति द्वारा खराब मौसम के बावजूद सड़क मार्ग से समय से पहले ही समारोह में पहुंचने को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति को शून्य से शिखर की आदर्श प्रतिमूर्ति बताया। वहीं उन्होंने कहा कि…

Read More