नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान ‘लोकतंत्र को कुचलने’ का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई और उदाहरण खोजना मुश्किल है, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से ‘तानाशाही मानसिकता’ को हराया। रेडियो पर प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिनों को याद किया और कहा कि उस दौरान सभी अधिकार ‘छीन’ लिए गए थे। देश में 25…
Read MoreCategory: BREAKING NEWS
आदित्य ठाकरे की दहाड़: सीधी लड़ाई में आयें बागी
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य में बिगड़ते राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागियों को पार्टी छोडऩे और चुनाव का सामना करने की चुनौती दी है। उन्होंने भाजपा शासित असम में डेरा डाले हुए विधायकों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि सीधी लड़ाई में आइए। मालूम हो कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह लगभग एक सप्ताह से जारी है। आदित्य ठाकरे ने कहा, “अगर आप में हिम्मत है तो शिवसेना को छोडि़ए और लड़ाई कीजिए। अगर आपको लगता है कि हमने जो किया है वह…
Read Moreबोले बघेल: बीजेपी को भुगतना पड़ेगा परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। रायपुर में बघेल ने कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनावों में हार का डर है, यही वजह है कि वह (राजनीतिक) उठापटक कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह असहमति का…
Read Moreनिरहुआ बोले: उपचुनाव में ले लिया हार का बदला
डेस्क। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम चुनाव में मिली हार का बदला उपचुनाव में ले लिया है। इस जीत के साथ ही निरहुआ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। निरहुआ ने बिना नाम लिये कहा कि विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत हो गया है। यह जनता की जीत है। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप…
Read Moreझारखंड में कांग्रेस ने जीती सीट
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 वोट से हराया है। कुजुर ने हार स्वीकार करते हुए शिल्पी नेहा को बधाई दी है। मांडर क्षेत्र में 23 जून को हुए उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले तो गंगोत्री कुजूर 71545 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। देव कुमार धान 22395 वोट के साथ तीसरे नंबर पर…
Read More