चुनाव डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं नजर आया। मंदिर के बाहर तक लगी लाइन में प्रियंका सबसे पीछे खड़ी हो गईं। इसके बाद अपनी बारी का नंबर आने पर ही अंदरजाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही। प्रियंका ने अपना वीडियो शेयर भी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी आम भक्त की तरह अकेले ही मंदिर जा रही हैं। मंदिर पहुंचने में…
Read MoreCategory: MainSlide
यूपी में छठे चरण का थमा प्रचार: मतदान 3 को होगा
डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिष्ठापक चुनाव क्षेत्र गोरखपुर समेत 10 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण की सभी सीटों पर तीन मार्च को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि छठे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार शाम छह बजे के बाद से प्रचार पर प्रभावी रूप से रोक लग गई है और यह रोक छठे चरण का मतदान समाप्त होने अर्थात 48 घंटे…
Read Moreफाजिलनगर में भिड़े सपा-बीजेपी कार्यकर्ता: स्वामी धरने पर
डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए हैं। उधर, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सडक़ पर जाम लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब गोड़रिया में चुनाव प्रचार के दौरान स्वामी…
Read Moreएनजीटी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को उन सभी आरओ निर्माताओं को वाटर प्यूरीफायर पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया था, जहां पानी में टीडीएस का स्तर 500 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम है। जस्टिस एस.ए. नजीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने जल संसाधन मंत्रालय, पर्यावरण और वन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य को नोटिस जारी किया। बेंच ने कहा कि नोटिस पर तीन महीने के भीतर…
Read Moreऑपरेशन गंगा के तहत 7 जहाज से आयेंगे छात्र
नई दिल्ली। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से फंसे भारतीयों को लेकर कल सात उड़ानें दिल्ली में उतरेंगी। कुल नौ उड़ानें पहले ही यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को वापस ला चुकी हैं। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को एएनआई को बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान मंगलवार शाम हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से उड़ान भर रही है और कल सुबह 7:20 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगी। इंडिगो की उड़ान में 216 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। सूत्रों के अनुसार, बुडापेस्ट, रेजजो और बुखारेस्ट से दिन भर…
Read More