योगी का आरोप: मुसलमानों का पिछड़ापन वोट बैंक बनने की तमन्ना

चुनाव डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अमेठी में प्रचार करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री ने इन दलों की राजनीति का आधार जाति, पंथ और मजहब बताते हुए कहा कि इन्होंने सामाजिक तानेबाने को छिन्नभिन्न कर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने मुसलमानों के पिछड़ेपन को लेकर वोट बैंक बनने की उनकी तमन्ना को जिम्मेदार ठहराया। मलिक मोहम्मद जायसी की एक रचना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे ईष्ट देव गोरक्षनाथ के परम अराधक जायसी की बात को…

Read More

सुलतानपुर सदर सीट पर भी है बीजेपी-सपा में मुकाबला

सुल्तानपुर। सदर विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट प्रदेश की हॉट सीट में से एक कही जा सकती है। 2014 लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सदर से ही वरुण गांधी जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस इलाके का अपना ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व भी रहा है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी और समाजवादी पार्टी में माना जा रहा है। सुल्तानपुर सदर से…

Read More

रामपुर खास विस सीट: मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में

सौरभ तिवारी, प्रतापगढ़। जिले में पडऩे वाली रामपुर खास विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली रामपुर खास विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में माना जा रहा है। रामपुर खास से भारतीय जनता पार्टी ने नागेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से आराधना मिश्रा मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने बंकेलाल पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी के टिकट पर…

Read More

गौरीगंज विस सीट: मुकाबला त्रिकोणीय, नफीस ने भी दिखायी दमदारी

आशुतोष मिश्र, अमेठी। जिले में पडऩे वाली गौरीगंज विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली गौरीगंज विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में माना जा रहा है। गौरीगंज से भारतीय जनता पार्टी ने जहां चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के राकेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने रामलखन को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के टिकट…

Read More

कोर्ट का निर्देश: रात 10 बजे तक बहाल हो बिजली

डेस्क। चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में लाइट की सप्लाई ठप हो गई है। बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से शहर में पानी सप्लाई भी रूक गई है। रविवार रात से ही लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। इस बीच बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बुधवार रात 10 बजे तक शत-प्रतिशत बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने हाई कोर्ट को बताया कि मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और अन्य…

Read More