निरहुआ बोले: उपचुनाव में ले लिया हार का बदला

डेस्क। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम चुनाव में मिली हार का बदला उपचुनाव में ले लिया है। इस जीत के साथ ही निरहुआ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। निरहुआ ने बिना नाम लिये कहा कि विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत हो गया है। यह जनता की जीत है। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप…

Read More

झारखंड में कांग्रेस ने जीती सीट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 वोट से हराया है। कुजुर ने हार स्वीकार करते हुए शिल्पी नेहा को बधाई दी है। मांडर क्षेत्र में 23 जून को हुए उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले तो गंगोत्री कुजूर 71545 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। देव कुमार धान 22395 वोट के साथ तीसरे नंबर पर…

Read More

लोस में जीरो हुई आम आदमी पार्टी

डेस्क। पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी की हार के बाद हाल यह है कि पार्टी की दो राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी लोकसभा सांसद नहीं है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ही थे जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। संगरूर सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। अब राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं लेकिन लोकसभा में यह संख्या शून्य है।…

Read More

जीत पर बोले योगी: 2024 का संदेश जनता ने दे दिया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया है। सीएम योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है। दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और…

Read More

सडक़ों को लेकर पीके का नीतीश पर हमला

पटना। बिहार की खस्ताहाल सडक़ों को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि 90 के दशक के जंगलराज में बिहार में सडक़ों की स्थिति की याद दिलाता यह बिहार के मधुबनी जिले का नेशनल हाईवे 227 (रु) है। अभी हाल में ही नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के लोगों को बोल रहे थे कि बिहार में सडक़ों की अच्छी स्थिति के बारे में उन्हें सबको बताना चाहिए। बता दें कि प्रशांत…

Read More