प्रियंका ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए चुनाव तक 24 घंटे काम करने का लक्ष्य तय करने और साथ मिलकर मजबूती से आगे बढऩे का आह्वान किया। अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के इरादे से राजधानी लखनऊ के दौरे पर आईं प्रियंका ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग आज से 24 घंटे काम करने…

Read More

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चली योगी की तबादला एक्सप्रेस

डेस्क। योगी सरकार ने विभिन्न नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा से बरसो से जमे अधिकारियों का तबादला कर दिया। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में 40 महाप्रबंधक, प्रबंधक,उपप्रबंधक, सहायक प्रबंधक व अन्य के तबादले कर दिए गए हैं। गीडा में ओएसडी आर एस यादव को इसी पद पर ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। यूपीसीडा में ओएसडी नवीन कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा में इसी पद पर तैनाती दी गई है। नोएडा में महाप्रबंधक वास्तु मीना भार्गव इसी पद पर यूपीसीडा तैनात की गई हैं। यूपीसीडा में सहायक महा प्रबंध हिमांशु मिश्रा इसी…

Read More

जानिए राशिफल: क्या कहते हैं सितारे

फीचर डेस्क। ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में राहु, मिथुन राशि में बुध हैं। कर्क राशि में मंगल और सूर्य हैं। सिंह राशि में शुक्र हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।मेष: कुल मिलाकर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आपको अभी भी आवश्यकता है। व्यवसाय और प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। आप जीवन में तरक्की कर रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। पति-पत्नी में जो एक…

Read More

यूपी में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। मेरठ-सहारनपुर मंडल के कांवड़ संघों ने प्रशासन को लिखित में कहा है कि वे कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़-यात्रा नहीं निकालेंगे। अलबत्ता, जलाभिषेक कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ही होगा। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से यात्रा के आयोजन पर पुनर्विचार करने को कहा था। यात्रा को लेकर कांवड़ संघों की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Read More

बारिश से तर बतर हुई मुंबई: जलजमाव से भारी समस्या

मुंबई। भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार रोक दी है। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चारों तरफ जलसैलाब सा नजारा देखने को मिल रहा है। सडक़ों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More