काशी विश्वनाथ कॉरीडोर: नजर आने लगी भव्यता

शैवाल सरन, वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम अब निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। 75 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं दिसम्बर में लोकार्पण का समय भी नियत कर दिया है। मंदिर परिसर व चौक को जोडऩे वाले प्रवेश द्वार का निर्माण पूर्ण हो चुका है। नक्काशी पत्थरों से बने गेट से बाबा दरबार से मां गंगे की ओर कॉरिडोर में आवागमन होगा। इसके आसपास की गैलरी का भी निर्माण हो चुका है। 7541 वर्गमीटर में फैले मंदिर चौक का निर्माण करीब 90 फीसदी हो…

Read More

टिकैत बोले: किसान आंदोलन किसी दल के खिलाफ नहीं

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 10 महीने पूरे हो गए हैं और आज किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। सोमवार को इस बारे में सवाल पूछे जाने पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा आंदोलन किसी दल के खिलाफ नहीं है बल्कि सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि आज भाजपा सरकार में है तो हम उसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने ‘आज तक’ टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह विरोध प्रदर्शन किसी दल के खिलाफ…

Read More

एमपी वरुण गांधी ने गन्ना मूल्य को लेकर फिर लिखा योगी को लेटर

पीलीभीत। बीजेपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने खुद को किसानों के साथ होने का संंदेश दिया है। वरुण गांधी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की अपील की है। इससे पहले वरुण गांधी ने 12 सितंबर को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग की थी। सांसद ने गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल 25 रुपये की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया साथ ही यह भी सुझाव दिया कि अगर किसी…

Read More

किसानों का भारत बंद: देश में दिखा मिला जुला असर

नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान यूनियन के भारत बंद के कारण भारत के कई हिस्सों में, विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजीवन सोमवार को बाधित हो गया। विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों और प्रमुख सडक़ों को अवरुद्ध कर दिया। कई स्थानों पर वे रेल की पटरियों पर भी बैठ गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 40 से अधिक किसान यूनियन का नेतृत्व कर रहे ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ (एसकेएम) ने…

Read More

देवघर से दबोचे गये 6 साइबर अपराधी

देवघर। झारखंड के देवघर से पुलिस ने रविवार को छह कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने यहां बताया कि जिले के सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम- ललुवाडीह, पहारिया तथा नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोहल्ले में छापेमारी कर रविवार को छ: साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से लॉटरी के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे। प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 22 सिम और दो एटीएम कार्ड बरामद किए…

Read More