गीता प्रेस में खत्म हुई हड़ताल

geeta press
गोरखपुर। गीता प्रेस का विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। कर्मचारियों ने अगस्त से चल रही अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता कराया है। दोनों पक्षों की लड़ाई के चलते बीते कई हफ्तों से छपाई करने वाली मशीनें बंद पड़ी थीं।
गीता प्रेस प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत असफल रही थी। कर्मचारी जहां अपने सभी 17 साथियों को वापस लेने की मांग कर रहे थे, वहीं प्रबंधन ठेके के पांच कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेने पर अड़ा था। गीता प्रेस की धार्मिक किताबों की पहचान और मांग देश ही नहीं विदेशों तक में हैं। 8 अगस्त से कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी थी। इनकी मांग थी कि निलंबित साथियों को दोबारा बहाल किया जाए और वेतन बढ़ाया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि संस्थान बेहद कम वेतन देकर विश्वस्तर का काम चाहता है।