गुफाओं का सौंदर्य निहारने पहुंच रहे सैलानी

Kailash_Gufa__Chhattisgarh

सुधीर जैन, जगदलपुर। कांघाराउ के प्रसिद्ध कोटमसर और कैलाश गुफाओं को पर्यटकों के खोल दिया जाएगा। अब बस्तर आने वाले सैलानी इसका दीदार कर सकेंगे, यह गुफाएं अगले साल 15 जून तक खुली रहेंगी। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि यह गुफाएं 15 जून तक खुली रहेंगी। गुफा में प्रवेश के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित है कोटमसर व कैलाश गुफाओं में भ्रमण के लिए गाईड शुल्क 75 रूपये निर्धारित है। जमीन से 55 फुट नीचे स्थित कुटमसर की गुफाएं रहस्यमयी हंै। घुप्प अंधेरे में ठहरा और बहता हुआ पानी भीगे हुए पत्थरों पर प्रकाश पड़ते ही चमकने लगता है। उसकी सुन्दरता देखते ही बनती है। दरअसल ये चूना पत्थर के रिसाव, कार्बन डाईक्साइड तथा पानी की रासायनिक क्रिया से सतह से लेकर छत तक अद्भुत प्राकृतिक संरचनाएं हैं। यहां की रहस्यमयी, मछलियों को देखने दुनिया भर से टूरिस्ट और शोधकर्ता आते हैं।