बिहार में तीसरे चरण के लिए पड़े 53.32 फीसदी वोट

bihar-election new

पटना। बिहार के छह जिलों की 50 विधानसभा सीटों पर बुधवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 53.32 फीसद वोट पड़े। सायं पांच बजे तक सर्वाधिक 56.58 फीसद मतदान बक्सर जिले में, जबकि न्यूनतम 51.82 फीसद पटना जिले में रिकार्ड किया गया था। इसके पहले सायं चार बजे तक 49.55 फीसद वोट पड़ चुके थे। दोपहर तीन बजे तक 45.59 फीसद वोट पड़े थे। दो बजे तक 34.52, एक बजे तक 33.88, 12 बजे तक 26.94, 11 बजे तक 20.72, 10 बजे तक 14.09 फीसद तथा सुबह नौ बजे तक 9.12 फीसद मतदान हुआ था। सायं पांच बजे तक सर्वाधिक 56.58 फीसद मतदान बक्सर में दर्ज किया गया था। सारण में 52.50, भोजपुर में 53.33, वैशाली में 54.82, नालंदा में 54.11 तथा पटना में न्यूनतम 51.82 फीसद मतदान हुआ था।