आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को एकजुट करूंगा: प्रधानमंत्री

pm modi

नई दिल्ली। तीसरे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे पहले दो शिखर सम्मेलन बांजुल फॉर्मूला के आधार पर कुछ देशों तक सीमित थे। आज हमें इस बात का गर्व है कि सभी 54 देश इसमें भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा भारत में हम सभी अपने देश और अफ्रीका के प्रति आपकी महत्वाकांक्षाओं, विश्वो के लिए आपके विजन, भारत के लिए आपकी भावनाओं, हमारी भागीदारी से आपकी अपेक्षाओं से प्रेरित हैं। आपकी मैत्री और विश्वाहस हमारे लिए बहुत गौरव और ताकत का स्रोत है। भारत और अफ्रीका के बीच यह भागीदारी सहज है, क्योंकि नियतियां एक-दूसरे से निकटता से परस्पवर संबबद्ध हैं और हमारी महत्वा कांक्षाएं एवं चुनौतियां भी मिलती-जुलती हैं। पीएम ने कहा हम अपने छात्रवृत्ति कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से बहुत प्रोत्साहित हैं। हम इसमें और सुधार लाएंगे और भारत में रहने, पढऩे और प्रशिक्षण के लिए ज्यादा सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करेंगे। भारत और अफ्रीका के बीच में व्यापार और निवेश का प्रवाह बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। हम अपने व्यावपार को ज्यानदा संतुलित बनाएंगे। हम भारतीय बाजारों तक अफ्रीका की पहुंच को सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध अपना सहयोग बढ़ाएंगे और इसके खिलाफ समान ध्येय बनाने के लिए पूरे विश्व को एकजुट करेंगे।