राहत: पेट्रोल 50 पैसे हुआ सस्ता

petrol pumpनई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार घटते कच्चे दामों का फायदा घरेलू ग्राहकों को दिया है। शनिवार आधी रात से पेट्रोल के दाम घट गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। बताते चलें कि इससे पहले क्रूड की कीमतें अक्टूबर के दौरान अभी तक 2.46 फीसदी घटी हैं। वहीं 15 अक्टूबर की पिछली समीक्षा के बाद क्रूड कीमतें 5.17 फीसदी तक टूट गई हैं। दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी पिछले 15 दिनों में 2.40 फीसदी घटी हैं। तेल कंपनियों की पिछली समीक्षा के पहले क्रूड में उछाल देखने को मिला था।ब्रेंट क्रूड 9 अक्टूबर को 50 डॉलर के स्तर के पार हो गया था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 49.63 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसका असर तेल कीमतों पर देखने को मिला था। तेल कंपनियों ने 15 अक्टूबर की समीक्षा में डीजल कीमतें 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी थीं।