मोदी उवाच: बिहार में जीतेगा एनडीए

Narendra_Modi_पटना। पीएम नरेंद्र मोदी मधुबनी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महिलाओं ने एक मेमोरेंडम दिया है। सभी ने अंगूठा लगाया है। खुशी होती, अगर वे हस्ताक्षर करतीं। जिस धरती से नालंदा की गूंज उठी थी, उस धरती पर हमारी माताएं-बहनें अंगूठा लगाने को मजबूर हैं। यह दस्तावेज है यहां की सरकारों की विफलता का। लालू, नीतीश व सोनिया ने बिहार में शिक्षा को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का पानी और बिहार की जवानी अगर मिल जाये तो यहां क्या नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार बिहार का भाग्य बदलेंगे। साथ ही राज्य में एनडीए की जीत का विश्वास भी जताया। उन्होंने लोगों को बिहार की महिलाओं की चि_ी भी दिखाई, जिसमें महिलाओं ने अपनी समस्याओं का जिक्र किया। चि_ी दिखाकर पीएम ने नीतीश लालू पर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने बिहार को पिछड़ा बना दिया है और लालू ने बिहार की महिलाओं को अशिक्षित रखा है। लालू-नीतीश गरीबों की सुनने को तैयार नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि झारखंड देश के दस तरक्की करने वाले राज्यों में शामिल हो गया, लेकिन बिहार वहीं का वहीं रह गया है। यहां के कुछ नेता बिहार के लिए बोझ बन गए हैं। साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जनता को भरोसा दिया कि आपकी तपस्या बेकार नहीं होने दूंगा।