ग्रीन टैक्स वसूली पहले दिन फेल

truck lineनई दिल्ली। दिल्ली से होकर गुजरने वाले हैवी वेहिकल्स से 1 नवंबर से ग्रीन टैक्स वसूलने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पहले ही दिन पालन नहीं हो सका। इसकी वजह टोल टैक्स वसूलने वाली प्राइवेट कंपनी ने आदेश का स्पष्ट न होना बताया। मगर कंपनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश का इतना असर जरूर देखने को मिला कि पहली रात को ही 15 से 20 फीसदी हैवी ट्रैफिक में कमी देखी गई। 31 अक्टूबर की आधी रात के बाद दिल्ली से होकर गुजरने वाले ऐसे हैवी कमर्शल ट्रैफिक ने दिल्ली की सीमा से कन्नी काटी, जिन्हें यहां से होकर गुजरने पर 700 और 1300 रुपये का ग्रीन टैक्स देना पड़ता।