धनतेरस पर जानिए शुभ मुहूर्त: राशियों पर क्या होगा असर

dhantersफीचर डेस्क। दीवाली इस बार धन त्रयोदशी यानी धनरेतस से शुरू हो रही है। विशेष योग के कारण यह काफी फलदायी साबित होगी। इस वर्ष रविवार शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है जो सोमवार 6.47 मिनट तक रहेगा। हालांकि खरीदारी देर रात तक की जा सकेगी। सोमवार का दिन त्रयोदशी तिथि के कारण काफी अहम है, क्योकि त्रयोदशी के स्वामी भगवान शिव शंकर है। शिव की कृपा से ही इस बार खास संयोग बन रहा है। धनतेरस पर सुबह से दिन भर श्रेष्ठ मुहूर्त है। 43 वर्ष बाद धनतेरस पर मंगल धनवर्षा का योग बन रहा है। इससे पूर्व 1969 मे ऐसा संयोग देखने को मिला था। धनतेरस सभी के लिए मंगलकारी रहेगा। इस बार भगवान कुबेर अपने खजाने का द्वार खोल देगे। बाजार मे कुबेर जी धनवर्षा करेंगे। इस बार सूर्यास्त व सूर्योदय दोनो धनतेरस मे होने कारण भी अधिक सुखद योग बन रहा है। इसलिए धनतेरस पर खरीदारी ज्यादा शुभ फल देगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पांडे के अनुसार भगवान धनवंतरि आयुर्वेद के जनक है। मान्यता है कि धनतेरस पर उनकी पूजा करने से तमाम रोगों से मुक्ति मिलती है। इस दिन जड़ी-बूटियो के साथ तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसे लोगो पर भगवान धनवंतरि की कृपा बनी रहती है। धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। इससे घर मे सुख-समृद्धि के साथ धन का आगमन बना रहता है। धनतेरस पर पहले लोग बर्तन की खरीदारी करते थे लेकिन अब इसका ट्रेड बदल चुका है। लोग सोने व चांदी की वस्तुओ की खरीदारी के साथ वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा खरीद रहे है।
श्री पांडे के अनुसार धनरतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त सोमवार सुबह 8.42 से दोपहर 3.49 तक, सोमवार दोपहर 4.49 से 6.49 बजे तक श्रेष्ठ, दोपहर तीन बजे से 4.30 बजे तक राहुकाल फिर भी शुभ फलदायी है।
मेष राशि: सोना, चांदी, भूमि तथा लाल रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा
वृष राशि: चांदी का वर्तन खरीदना शुभ होगा
मिथुन राशि: वाहन और सोने की खरीदारी शुभ
कर्क राशि: चांदी व सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ
सिंह राशि: सोना और पीले रंग का वाहन खरीदना शुभ रहेगा
कन्या राशि: इस राशि के लोगो के लिए सोने की खरीदारी रहेगी शुभ
तुला राशि: चांदी व कंप्यूटर की खरीदारी शुभ
वृश्चिक राशि: सोना व लाल रंग का वाहन खरीदना रहेगा शुभ
धनु राशि: सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो की खरीदारी शुभ
मकर राशि: इस राशि के लोगो के लिए वाहन की खरीदारी शुभ
कुंभ राशि: इस राशि के लिए एल्यूमीनियम व वाहन शुभ
मीन राशि: सोना, चांदी व पीतल की वस्तु की खरीदारी रहेगी शुभ