महासंपर्क अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : माथुर

om mathur

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया है। कहा कि ऑनलाइन पार्टी का सदस्य बने लोगों को विधिवत भाजपा का कार्यकर्ता बनाया जाएगा।
भेलूपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने चेतावनी दी कि महासंपर्क अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन-2017 के फतह के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जायं। अब जाति, क्षेत्र, मजहब की राजनीति करने वाले दलों की राजनीतिक दुकान बंद होने का वक्त आ गया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के निर्माण की गति अविरल चल रही है। आरंभ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने अपने स्वागत भाषण के दौरान काशी क्षेत्र में महासंपर्क अभियान की गति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि काशी क्षेत्र में सबसे अधिक 26 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। मंच पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रमापति राम शास्त्री व उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला भी आसीन रहे।