जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को आराम देगी। नए कार्य की शुरुआत न करें।
वृषभ : गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे। व्यापार में विकास करेंगे। भागीदारी से लाभ होगा।
मिथुन : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।
कर्क : आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट-दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करने की सलाह है।
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। मां के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। नकारात्मक विचारों से हताशा होगी।
कन्या : बिना विचारे साहस करने के प्रति गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी।
तुला : आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध, आवेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी।
वृश्चिक : गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय बीतेगा। दोस्तों से आपको उपहार मिलेगा।
धनु : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा।
मकर : आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई खरीददारी होगी।
कुंभ : हर एक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधे की जगह अनुकूल परिस्थिति रहेगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है।
मीन : आज के दिन की शुरुआत भय के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।