डिजाइनर छातों से मानसून का मजा दोगुना

umbrela

लखनऊ। छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता। इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते आ रहे हैं। वैसे भी रंगीन और डिजाइनर छाते के साथ बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। इन दिनों डिजाइनर छाते भी युवतियों की एसेसरी से जुड़ गए हैं। इसी जरूरत को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के छाते आ रहे हैं। इनमें कलरफुल छातों के साथ-साथ लेस वाले छाते, बैज वाले छाते, फ्रिल छाते सभी तरह के पिंट्रेड छाते आदि
विक्रेता दानिश बताते हैं कि इस समय छातों में विभिन्न वेरायटी आ रही हैं, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम के विभिन्न छातें हैं, जैसे बटर लाई, हथौड़ी, डॉरिमोन, बार्बी डॉल और बेनटेन वगैरह। ये बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लड़कियों को बार्बी थीम के छाते और लड़कों को बेन 10 के छाते खूब लुभा रहे हैं। इसके साथ नए ट्रेंड में ट्रिपल फॉल्डिंग में लेस, फ्रील वाले और विभिन्न रंगों की स्ट्रिपस वाले छाते आए हैं। इन छातों के साथ इसी डिजाइन के कवर भी हैं। युवतियों के पसंदीदा रंगों में हरा, नीला और मजेंटा हैं। कॉलेज जाने वाली युवतियां खासतौर से डिजाइनर छाते पसंद करती हैं। मानसून में रेनकोट, छाते आदि की खूब मांग होती है, इसलिए बाजार में बच्चों व बड़ों सभी के लिए रेनकोट की भी आकर्षक रेंज आई हुई है। पैराशूट के कपड़े से बने ये रेनकोट सभी रंगों में उपलब्ध हैं। इसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए पिंट्रिड रेनकोट भी उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को भी छातों और रेनकोट का नया अंदाज खूब भा रहा है। छठी कक्षा की छात्रा शिवानी का कहना है कि बारिश में भीगने से बचने के लिए रेनकोट ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें पकडऩा नहीं पड़ता और आराम से स्कूल भी जा सकते हैं। वहीं किरण का कहना है कि छाते के रंग और डिजाइन को देखकर ही छाता पसंद करती हूं, जबकि एक अन्य छात्रा वंदना कहती हैं कि काले व प्लेन छाते तो आउटडेट हो गए हैं। अब तो पिंट्रेड और लेस वाले छाते ही अच्छे लगते हैं।