जेल से 27 फरवरी को बाहर आयेंगे संजू बाबा

sanjay-duttमुंबई। पुणे की जेल में सजा काट रहे संजय दत्त 27 फरवरी को रिहा हो सकते है। कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी। अब राज्य सरकार ने संजय के अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें 27 फरवरी को ही रिहा करने का फैसला लिया है। संजय के जेल में अच्छा बर्ताव होने के कारण यरवदा जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है।
दरअसल, किसी भी कैदी को सजा में छूट देने के तौर पर 30 दिन पहले रिहा करने का प्रावधान होता है, लेकिन संजय के शालिन व्यवहार को देखकर और सरकार के नियम कानूनों का पालन करने के कारण उन्हें 105 दिन पहले रिहा किए जाने का फैसला लिया गया है।
संजय पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे है। उन्हें पहले 6 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्होंने सुप्रिम कोर्ट में याचिका लगाई जिसके चलते उनकी सजा 6 की बजाय 5 साल कर दी गई।अपनी सजा के दौरान संजय बीच-बीच में पैरोल पर भी घर पर आते रहे है।
संजय ने जेल में सभी कैदियों के साथ सामान्य व्यवहार रखा। वे जेल में कैदियों को दिए जाने वाले काम भी करते थे।वे जेल में अन्य कैदियों के साथ मिलकर टोकरी बनाते थे और उन्हें एक्टिंग भी सिखाते थे। अदालत ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजारे थे। लिहाजा साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी। करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है।कानून के जानकारों का कहना है कि प्रत्येक कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट देने का नियम है। यदि किसी कैदी का जेल में बर्ताव अच्छा रहता है, तो जिल अधीक्षक को 30 दिन,उप अधीक्षक को 60 दिन और अपर पुलिस महानिदेशक को 90 दिन की सजा कम करने का हक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी। संजय दत्त 21मई 2013 से पुणे की येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।1993 ब्लास्ट के बाद राकेश मारिया को इन्वेस्टिगेशन की कमान मिली थी। उन्होंने ही संजय को हथियार रखने के केस में अरेस्ट किया था।