बिहार में फेंटे गये आईपीएस अफसर

ips logoपटना। राज्य सरकार ने नालंदा के एसपी विवेकानंद को हटा दिया है। अब 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी कुमार आशीष को नालंदा की जिम्मेदारी दी गयी है। सियासी हलके में एसपी के तबादले को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इसे राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर लगे नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि एसपी विवेकानंद ने आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी के लिए काफी दबाव बनाया था। उन्होंने एक दिन पहले ही मीडिया के सामने हर हाल में विधायक की गिरफ्तारी का दावा किया था। इसके एक दिन बाद एसपी विवेकानंद की तबादले की ख़बर आ गयी। गृह विभाग ने शुक्रवार दोपहर इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
21 आइपीएस का तबादला
राज्य सरकार ने सूबे की विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 21 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर और नालंदा के एसपी शामिल हैं। आशीष भारती को मुंगेर का एसपी बनाया गया है, जबकि कुमार आशीष को नालंदा भेजा गया है। दीपक रंजन को निगरानी विभाग का एसपी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर के साथ-साथ पूर्णिया, मुंगेर, कोसी में नए डीआइजी भी नियुक्ति की गयी है। नागेन्द्र प्रसाद सिंह को कोसी का डीआइजी बनाया गया है, जबकि उपेन्द्र कुमार सिन्हा को पूर्णिया भेजा गया है। अशगल इमाम को मुजफ्फरपुर का डीआइजी नियुक्त किया गया है।
स्थानांतरित आइपीएस अधिकारियों की सूची
कुमार आशीष : एसपी, नालंदा
दीपक रंजन : एसपी, निगरानी
विकास कुमार : एसपी, मधेपुरा
अश्विनी कुमार : एसपी, सहरसा
आशीष भारती : एसपी, मुंगेर
उपेंद्र कुमार सिन्हा : डीआइजी, पूर्णिया
असगर इमाम : डीआईजी, मुजफ्फरपुर
वरुण कुमार सिन्हा : डीआइजी, भागलपुर
चंद्रिका प्रसाद : डीआइजी, कोसी
विनोद कुमार : डीआइजी, दरभंगा
सौरव कुमार : डीआइजी, गया
विनोद कुमार : डीआइजी, दरभंगा
रत्न संजय कटियार : आइजी, विशेष निगरानी इकाई
अवधेश कुमार शर्मा : आइजी आधुनिकीकरण
प्रदीप कुमार श्रीवास्तव : आइजी, वायरलेस
नागेंद्र प्रसाद सिंह : अपर नागरिक सुरक्षा आयुक्त
सुनील कुमार : कमांडेंट, बीएमपी 16
क्षत्रनील सिंह : बीएमपी 14 का प्रभार
दीपक वर्णवाल : विशेष सुरक्षा दल का प्रभार
इसके अलावा किशनगंज के डीएसपी का भी तबादला किया गया है।