नई दिल्ली। दिल्ली के बस कंडक्टर रविन्द्र की बातें आपका दिल दहला सकती हैं। नरपिशाच रविन्द्र ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 15 बच्चियों के साथ रेप किया और फिर उनकी हत्या करके उसको कहीं भी ठिकाने लगा देता था। आदमी के रूप में इस इसंानी भेडिय़े की कहानी सुनकर दिल्ली पुलिस के होश उड़ गये।
रेप और हत्या में गिरफ्तार किये गये बस कंडक्टर रवि इससे पहले 15 वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह 3 से 4 साल की बच्चियों को ही अपना निशाना बनाता था। उसने 2009 से दिल्ली, हरियाणा और यूपी में इस वारदातों को अंजाम दिया। हाल ही में बेगमपुरा में एक छह साल की बच्ची गायब हो गई थी, जिसका शव उसके घर से पचास मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में मिला। मौके से पुलिस को एक ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची के साथ रेप होने की बात सामने आई है।
आरोपी रविन्द्र यूपी के बदायूं का रहने वाला है। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को टॉफी या पैसों से लुभाता था। इसके बाद. उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर रेप करता था और बाद में गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था। इसके बाद लाशों को नालों में बहा देता था या खेतों में दफना देता था।