कांग्रेस मुक्त भारत की ओर कदम है असम की जीत-डा.महेंद्र सिंह

Dr.mahendra singhलखनऊ मई। असम में भाजपा के प्रभारी डा.महेन्द्र सिंह ने कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत को साकार करने वाली है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो सका है। असम को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल गई है। यह राज्य प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास की मंशा को कामयाब करेगा। टेलीफोन पर बात करते हुए डा.महेन्द्र ने कहा कि संसदीय दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। डा. महेन्द्र लखनऊ से हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा है कि असम में रिकार्ड जीत के लिए से प्रदेश के वरिष्ठ नेता डा. महेन्द्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं का भी अभूतपूर्व योग्यदान और गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व की सकारात्मक राजनीति का परिणाम आने लगा असम में मिले 49 प्रतिशत वोट है, जो केरल में भाजपा को मिले लगभग 15 प्रतिशत वोट तथा पश्चिम बंगाल में मिल लगभग 12 प्रतिशत वोट से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अब एक दम साफ है कि 2017 में उप्र में भी भाजपा 265 के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

———————-