सपा का कुनबा: अमर-बेनी को कार्यकारिणी में जगह

amar-singh-mulayam-singh-yadavलखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उम्मीद के मुताबिक जहां अमर सिंह व बेनी प्रसाद वर्मा को स्थान मिला है, वहीं चंद्रपाल यादव के स्थान पर बिल्डर व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष, छह महासचिव, पांच सचिव और 30 सदस्य बनाये गये हैं।
समाजवादी पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता प्रो.राम गोपाल यादव ने शनिवार को दिल्ली में 45 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। इसमें राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर के सुरेंद्र नागर को सचिव पद प्रोन्नत कर महासचिव बनाया गया है। इस श्रृंखला में पश्चिम बंगाल के किरन मय नंदा भी शामिल हैं, जिन्हें महासचिव पद से प्रोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
एक दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रपाल यादव को अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है, उनके स्थान पर लखनऊ के बिल्डर व हाल में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए संजय सेठ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त बनाया गया है। मुलायम सिंह यादव की इस कार्यकारिणी से राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित व कार्यकारिणी सदस्य जावेद आब्दी को हटा दिया गया है। दोनों को युवा ब्रिगेड का सदस्य माना जाता है।
राष्ट्रीय महासचिव
मोहम्मद आजम खां, प्रो.राम गोपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेन्द्र नागर
राष्ट्रीय सचिव
रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जॉय एन्टोनी, डॉ.मधु गुप्ता, कमाल अख्तर।