नितिन पटेल बनेंगे गुजरात के सीएम

nitin patelअहमदाबाद। आनंदी बेन पटेल के गुजरात मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री की खोज के लिए अमित शाह गुजरात में डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री की घोषणा शुक्रवार को हो जाएगी। इससे पहले गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उम्मीदवार के चुनाव के लिए पार्टी नेताओं के साथ गहन बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन पटेल का गुजरात का मुख्यमंत्री बनना तय है।
आपको बता दें कि शाह की पहली पसंद तो गुजरात में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय रूपानी बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है क्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनके बारे में सख्त ऐतराज जताया है। नितिन पटेल के पक्ष में यह बात बताई जा रही है कि वह पाटीदार समुदाय के हैं और आनंदीबेन कैबिनेट में एक तरह से दूसरे नंबर पर वही थे। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि विजय रूपानी को कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देकर 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कहा गया है।