नीतीश की अखिलेश को सलाह: बंद करायें शराब कम होंगे क्राइम

nitish_ptiकानपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानपुर के घाटमपुर में जदयू के मंडलीय राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि बिहार में चार माह पूर्व शराब बंदी लागू की इससे खासकर महिलाए प्रसन्न है। मैं अखिलेश जी से भी इसके लिए कहा है वह अगर शराब बंद करते हैं तो यहां भी अपराध कम हो जायेगा। महिलाओं को वचन दिया था तो लागू कर दिया। शराब बंदी की घोषणा नही, मज़बूती से लागू किया है। किसी को गलत फंसाया नही जाएगा। गलत करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
लोगों ने प्रचार किया था कि शराब मिलने पर पड़ोसी और ग्राम प्रधान भी बंद होगा। सही यह है कि परिवार के पति, पत्नी और बालिग बच्चे ही जिम्मेदार होंगे। पहले भाजपा ने सहयोग किया और कानून बनाने पर सदन से वाकआउट करके चले गए। मिलावट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की जमकर तारीफ की। कहा मिलावट के खिलाफ बहुत कड़ा कानून बनाना चाहिए। नशाबंदी को लेकर संघ प्रमुख का नज़रिया पूछा। शराब बंदी सबसे पहले भगवान कृष्ण ने लागू किया था। यूपी में लावारिश गाय घूम रही है।
भाजपा के लोगों के जूता चप्पल का फोटो लें। ऊना में दलितों की पिटाई व राजस्थान में गायों के मरने का मुद्दा उठाया। संघ को गो सेवा की शाखा लगाने को कहा। मोदी को लेकर कहा कि बनारस में उन्होंने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया था। अब माँ गंगा उन्हें ढूंढ रही है, मोदी जी कहाँ गये।नील गाय को लेकर कहा कि संघ के लोग उन्हें पकड़ कर ले जायँ और शाखाओं में रख कर सेवा करे। देश को संघ मुक्त और शराब मुक्त हम ही बना सकते है। इसका लोग प्रचार करे। यूपी में माहौल खराब करने के अक्सर प्रयास होते हैं। सोशल मीडिया इसमें सहायक बनता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। अति पिछड़ा को 20 व महिलाओं को पंचायतों में 50 फीसद आरक्षण दिया है।
इसके पहले जदयू नेता शरद यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि यूपी मे जदयू सत्ता मे आई तो करेंगे शराब बंदी,बिहार में आपराधिक घटनाओं पर तुरंत होती है कार्रवाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी दुविधा की पार्टी है,विकास की जगह धर्म परिवर्तन,लव जिहाद मुद्दे उठा रही। शरद यादव ने कहा कि 2014 में सभी ने नरेंद्र मोदी का सपना साकार किया था। हर क्षेत्र में पानी, बिजली देने का वादा किया था। काला धन वापसी और गंगा निर्मल करने का वादा पूरा नही हुआ। कहा कि़ मुलायम और माया को भी परखा। अब हाथी, साइकिल और कमल छोड़ अन्य लोगों को परखों।शराब बंदी से लेकर, गरीबी बेरोजगारी हम लोग ही खत्म करेंगे। आप लोग जनता दल को मजबूत करें।