काकोरी कांड के वीरों को सीएम ने किया नमन

cmलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज काकोरी काण्ड के क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद क्रान्तिकारियों को न केवल स्मरण करना, बल्कि उनके सपनों के भारत का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार काकोरी काण्ड की स्मृतियों को सतत् बनाए रखने के लिए कृत संकल्प है। काकोरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करीब 05 करोड़ रुपए की परियोजना के माध्यम से कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के जरिए वर्तमान और भावी पीढ़ी को क्रान्तिकारियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।