उप्र भाजपा में हो रही है, ‘रिजेक्टेड माल’ की आमद

leader-rajendra-chaudhry लखनऊ । समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा नेता बुरी तरह भ्रम के षिकार हैं। केन्द्र की सत्ता में जो वादे करके वे आए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नही कर सके हैं। हर मोर्चे पर केन्द्र सरकार विफल हुई है। जनता त्रस्त है। अब दिखावटी और सजावटी राजनीति के जरिए भाजपा उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को गुमराह करने में लग गई है। आयातित चेहरों के सहारे चुनाव जीतने की तिकड़म हो रही है।

      भाजपा में इन दिनों दरवाजे खुले हुए हैं। जिनकी दूसरे दलों में आवश्यकता नही रह गई है उन सब ‘रिजेक्टेड माल’ की आमद भाजपा में हो रही है। राजनीति में अपनी प्रांसगिकता खो चुके नेता नए ठौर ठिकाने ढूंढ़ रहे हैं। भाजपा नेता इससे यदि समझते है कि जनता में उनकी पूछ बढ़ गई है तो यह उनकी गलतफहमी साबित होगी। अपनी जड़ से उखड़े नेताओं के भरोसे भाजपा अपनी नींव मजबूत करने की खामख्याली पाले है।
       भाजपा नेता चाहे जो कुछ कहें जनता के बीच उनका ग्राफ उठने वाला नही है। जन समस्याओं पर संघर्ष से भाजपा ने हमेशा परहेज किया है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यको की इस दल में हमेशा उपेक्षा की जाती रही है। जब जनता बसपाराज के कुशासन में त्राहि-त्राहि कर रही थी, भाजपा नेता आरामतलबी की जिंदगी बिता रहे थे। केवल समाजवादी पार्टी जनता के मसलो पर संघर्ष में आगे थी। हां भाजपा नेतृत्व का आपसी संघर्ष अवश्य देखने में आ रहा है।
        उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने विकास के शानदार रिकार्ड कायम किये हैं। जनहित की तमाम योजनांए लागू की गई है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो को इनका लाभ मिल रहा है। समाजवादी सरकार भाजपा के संाप्रदायिक दुष्प्रचार का भी सामना कर रही है। मुख्यमंत्री जी की दृढ़ता के आगे सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की भाजपाई साजिशे सफल नही हो सकी है। इससे हताश, निराश और कुंठित भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश को बदनाम करने वाले अनर्गल बयान दिये जाते हैं। भाजपा नेता अब तक उत्तर प्रदेश के विकास की घोर उपेक्षा करते रहे हैं। जनता उन्हें भलीभाँति पहचान गई है। उनकी तमाम साजिशों का यहाँ की आम जनता ही मुँहतोड़ जवाब देगी।