सोनिया नहीं राहुल फहरायेंगे कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा

rahuld1नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता राहुल के तिरंगा फहराने के बाद झंडे को सलामी देंगे। सोनिया गांधी पिछले 11 दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं। वाराणसी के दौरे पर बीमार हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति की वजह से पार्टी में नंबर दो होने के नाते राहुल को झंडा फहराने का यह मौका मिलेगा। पार्टी मुख्यालय में इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता राहुल के तिरंगा फहराने के बाद गार्ड आफ ऑनर भी देंगे। मालूम हो कि यह पहली बार होगा जब राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहरायेंगे।