नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद निर्भया रेप कांड के दोषी विनय शर्मा ने खुदकुशी की कोशिश की। पूरा घटना कल देर रात की है। कहा जा रहा है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय शर्मा तिहाड़ के जेल नंबर-8 में बंद है. फिलहाल उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के वार्ड नंबर-9 में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि विनय ने रात करीब 11.30 बजे जान देने की कोशिश की। जब उसकी बैरक के अन्य कैदी सो गए, तब उसने पहले गोलियां खाईं और फिर गमछे से खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया। रात करीब 12.00 बजे उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी जान पर अभी खतरा बना हुआ है।