चौधरी बोले: बीजेपी कर रही है चोरी ऊपर से सीनाजोरी

leader-rajendra-chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चोरी और सीनाजोरी करने लगे हैं। राजधानी में उनके नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान जैसी अराजकता और उपद्रव की स्थिति पैदा की गई उसे जनता और पत्रकारों ने देखा था। लोकतंत्र में प्रदर्शन अहिंसक शांतिपूर्ण ढंग से किये जाते हैं किन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो किया वह कानून को अपने हाथ में लेना था। पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर खुलेआम हमला किया गया। धारा 144 का उल्लंघन किया गया। पिछले वर्श भी विधानसभा के सामने भाजपा कार्यालय से विस्फोटक पदार्थो का इस्तेमाल हुआ था और विधान भवन पर हिंसात्मक हमला किया गया था।
भाजपा के कल के प्रदर्शन में शांतिव्यवस्था का माहौल बिगाडऩे की पहले से साजिश थी तभी भाजपा के प्रदेश कार्यालय के अन्दर ईट पत्थर और लाठी डण्डे बड़ी संख्या में इक_े किये गये थे वहां से पथराव हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जैसी स्वयं की छवि है उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में यह सब होना ही था। भाजपा कार्यालय का असामाजिक स्थिति के लिए इस्तेमाल किया जाना निंदनीय है। जिन्होंने कानून हाथ में लेकर पुलिस और आम जनता पर हमले किये, उनको किसी भी रुप में पार्टी कार्यकर्ता नही माना जा सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही वांछित है।
अपने अराजक और संाप्रदायिक कृत्य को सही बताने की साजिश करने में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कभी सफलता मिलने वाली नही है। उनका चरित्र और आचरण अब जनता की निगाहों में आ गया है। भाजपा ने शहर में अशांति पैदा की और विधानसभा के अंदर संसदीय मर्यादा को तार-तार किया। उनके यह कृत्य जनता कभी माफ नही करेगी। जनता की समस्याओं के हल के लिए समाजवादी सरकार जो कुछ कर रही है, चूँकि उसके विरुद्ध कहने के लिए कुछ भी विपक्ष को नही मिल रहा है इसलिए उसकी कुंठा स्वाभाविक है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार भाजपा की साजिशों और गुमराह करने वाले कार्यो से भलीभाँति अवगत है। सांप्रदायिकता का माहौल बनाने के भाजपा के षडयंत्र तो समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही चल रहे हैं। इनसे निबटने में सरकार सक्षम है। भाजपा अध्यक्ष भलीभाँति समझ ले कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और कानून तोडऩे वालों को सजा अवश्य मिलेगी। जनजीवन को अस्तव्यस्त करने वाले उपद्रवियों को राजनीतिक कार्यकर्ता का झूठा सर्टीफिकेट बाँटने वाले याद रखे सच कभी छुपता नही और झूठ के पैर नही होते हैं। क्या यह सच नही है कि भाजपा बुरी तरह से समाजवादी सरकार के विकास कार्यो से चिढ़ी हुई है और श्री अखिलेश यादव के व्यक्तित्व के सामने भाजपा नेतृृत्व कही भी टिकता नही है। इसीलिए कुण्ठाग्रस्त भाजपा अपने मूल चरित्र के कारण हिंसा पर उतारु हो गयी है।